भारत

भारतीय सेना को मिलेंगे 15 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर, पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने दी मंजूरी

jantaserishta.com
30 March 2022 7:38 PM IST
भारतीय सेना को मिलेंगे 15 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर, पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने दी मंजूरी
x
जानिए कीमत।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 3,887 करोड़ रुपए की लागत से स्वदेश में विकसित 15 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) की खरीद को बुधवार को मंजूरी दे दी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 10 हेलीकॉप्टर भारतीय वायु सेना के लिए और पांच भारतीय सेना के लिए होंगे।

मंत्रालय ने कहा, 'सीसीएस ने 3,887 करोड़ रुपए की लागत से 15 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH) लिमिटेड सीरीज उत्पादन की खरीद के साथ-साथ 377 करोड़ रुपए के बुनियादी ढांचे की प्रणाली को मंजूरी दी है।' लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर लिमिटेड सीरीज प्रोडक्शन (एलएसपी) स्वदेशी रूप से विकसित लड़ाकू हेलीकॉप्टर है जिसमें कीमत के हिसाब से लगभग 45 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री है जो आगे चलकर बढ़कर 55 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी।
यह हेलीकॉप्टर अपेक्षित दक्षता, गतिशीलता, विस्तारित रेंज, ऊंचाई पर उड़ान के प्रदर्शन और सभी मौसमों में मुकाबला करने की क्षमता से लैस है। इनमें कॉम्बैट स्तर पर खोज और बचाव (सीएसएआर), दुश्मन की वायु रक्षा (डीईएडी) को तबाह करना और उग्रवाद रोधी (सीआई) संचालन शामिल हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story