भारतीय सेना के जवानों ने कुछ इस अंदाज में दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, वीडियो देखिए

नई दिल्ली: लद्दाख में कारगिल और सियाचिन ग्लेशियर के अग्रिम इलाके में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। जवानों ने कहा कि हम माइनस 60 डिग्री सेल्सियस तापमान में आपकी रक्षा के लिए तत्पर हैं। साथ ही सीमाओं की मजबूती से रक्षा कर रहे हैं। हम कठिन से कठिन परिस्थिति में भी देश की रक्षा के लिए डटे हुए हैं। देश के सभी नागरिकों को दिवाली की शुभकामनाएं। हम आशा करते हैं दिवाली का त्योहार आपकी जिंदगी में खुशहाली लाएगा। उधर, जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर भारतीय सेना और पाकिस्तान की सेना के बीच दिवाली के पर्व पर मिठाइयों का आदान प्रदान भी हुआ।
#WATCH | Indian Army soldiers deployed in forward areas of Kargil, Ladakh and Siachen Glacier wish countrymen on the occasion of #Diwali pic.twitter.com/w8OPULlqMT
— ANI (@ANI) November 4, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





