भारत

भारतीय सेना का जवान गिरफ्तार...लगा गांजा तस्करी का आरोप...पढ़ें पूरी खबर

Gulabi
18 Oct 2020 8:33 AM GMT
भारतीय सेना का जवान गिरफ्तार...लगा गांजा तस्करी का आरोप...पढ़ें पूरी खबर
x
केरल में भारतीय सेना का एक जवान गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। केरल में भारतीय सेना का एक जवान गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि जवान कथित रूप से कोच्चि से लक्ष्यद्वीप गांजे की तस्करी करने वाले रैकेट के संपर्क में था। कोच्चि पुलिस ने जानकारी दी है कि उसके पास से पांच हजार रुपये की कीमत का 2.35 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




ड्रग मामले में विवेक ओबेरॉय की पत्नी के भाई की तलाश जारी

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार जांच कर रहा है। इसके अलावा सैंडलवुड इंडस्ट्री यानी कन्नड़ सिनेमा में भी अब ड्रग्स केस को लेकर जांच जारी है। इस मामले में फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा के भाई आदित्य अल्वा का नाम भी सामने आया है। इसी क्रम में विवेक के घर पर छापेमारी की गई और उनकी पत्नी को नोटिस भी भेजा जा चुका है। बता दें कि बेंगलुरु पुलिस ने बीते गुरुवार को विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा था। बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने कोर्ट वारंट के साथ विवेक के घर की तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि अल्वा विवेक के रिश्तेदार हैं और हमें सूचना मिली थी कि वो विवेक के घर पर हैं इसलिए हम यहां पहुंचे हैं। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट से वारंट लिया था।

सचिवालय कर्मी का बेटा गिरफ्तार

कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गांजे की बड़े स्तर पर तस्करी का मामला सामने आया था। गिरोह के सदस्यों को सरगना सचिवालय कर्मी का बेटा ऑपरेट कर रहा था। पकड़ा गया सरगना मानेंद्र सिंह उर्फ मानू है। सीओ कैंट डॉ बीनू सिंह की टीम ने तस्करों के कब्जे से डेढ़ कुंतल से अधिक गांजे के साथ साढ़े चार लाख रुपये भी बरामद किए थे।

इस मामले में सरगना के साथ गिरोह के कुल सात सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया था इसके अलावा इनके पास से दो बाइक भी बरामद हुई थीं। मानेंद्र के अतिरिक्त उसके गिरफ्तार साथियों में संजय गुप्ता, विवेक उर्फ नंदू, सुमित, अनिल जायसवाल, निशांत, अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया था। सचिवालय कर्मी के बेटे की निशानदेही पर सदर, निलमथा समेत अन्य जगहों से भी गांजे की खेप बरामद की गई थी।


Next Story