भारत

खून जमा देने वाली ठंड में भारतीय सेना के जवान कर रहे 'खुखरी डांस', जबरदस्‍त बर्फबारी में भी बुलंद हौसले दुश्‍मन को थर्राने के लिए काफी

jantaserishta.com
9 Jan 2022 1:27 PM IST
खून जमा देने वाली ठंड में भारतीय सेना के जवान कर रहे खुखरी डांस, जबरदस्‍त बर्फबारी में भी बुलंद हौसले दुश्‍मन को थर्राने के लिए काफी
x
देखें वीडियो।

श्रीनगर: देश के कई हिस्सों में ठंड की आफत है। वहीं, शिमला, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल सरीखे अन्य बर्फीलें इलाकों में बर्फ की बारिश हो रही है। एक तरफ पर्यटक इसका आनंद ले रहे हैं। वहीं, भारी बर्फबारी ने स्थानीय नागरिकों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। लेकिन, इन सब के बीच एक वीडियो, जिसे भारतीय सेना ने शेयर किया है, जमकर लोग साझा कर रहे हैं और इंडियन आर्मी के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

दरअसल, जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में LOC के पास और जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में इस समय जमकर बर्फबारी (Heavy Snowfall) हो रही है। लेकिन, कड़ाके की ठंड में भी सरहद पर तैनात सैनिकों का जोश तनिक भी कम नहीं हुआ है। भारतीय सैनिक बर्फ से ढकी चादर के बीच गोरखा खुखरी नृत्‍य कर रहे हैं। जिसे देख हर भारतीय का सीना फक्र से चौड़ा हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ भारतीय सैनिक गोरखा खुखरी नृत्‍य कर रहे हैं। इसे सेना ने शेयर किया है। जिस जगह पर ये जवान डांस कर रहे वहां पर चारों ओर बर्फ ही बर्फ है। मोटी सफेद चादर ढका है। साथ ही बर्फबारी भी हो रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story