भारत

भारतीय सेना का जवान लापता, मच गया हड़कंप, खोज जारी

jantaserishta.com
8 March 2022 12:39 PM IST
भारतीय सेना का जवान लापता, मच गया हड़कंप, खोज जारी
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: मध्य कश्नीर के जिले बडगाम से लाइट इन्फैंट्री (JAKLI) यूनिट का एक जवान लापता हो गया है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम से जवान लापता बताया जा रहा है जिसके बाद से अब तक उसका कुछ पता नहीं चला है. जवान की पहचान बडगाम जिले के लोकरीपोरा खाग इलाके के निवासी मोहम्मद याकूब मल्ला पुत्र समीर अहमद मल्ला के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि जम्मू में तैनात समीर छुट्टी मनाने के लिए अपने घर आया था और सोमवार शाम से वो अपने घर नहीं लौटा. जवान के परिजनों ने उसको कई जगह ढूंढने का प्रयास किया लेकिन अब तक उसकी कोई खबर नहीं. वहीं, मामले के बारे में बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि लाइट इन्फैंट्री यूनिट का जवान समीर जो जम्मू-कश्मीर में तैनात था वो सोमवार शाम से लापता है.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि, सीमर के ठिकाने का पता लगाने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उसके बारे पता लगा लिया जाएगा. बता दें, पुलिस अधिकारी ने ये भी कहा कि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि जवान का अपहरण किया गया है या वो खुद कही छिप गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है जल्द खुलासा हो जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story