एक्सीडेंट में भारतीय सेना के जवान की गई जान, परिवारवालों ने किया प्रदर्शन

अमेठी. अमेठी (Amethi) की मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के एचएएल गेट से घर वापस जा रहे रिटायर्ड फौजी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया. गंभीर रुप से घायल फौजी को उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई. मौत के बाद पत्नी ने गांव के ही दो लोगों पर वाहन से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला ने पति के हत्यारों पर केस दर्ज करने की मांग की. तहरीर पर हत्या का केस दर्ज नहीं होने से परिवार व ग्रामीण ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया. अमेठी पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर प्रदर्शन शांत कराया. इसके बाद परिवार के लोग दाह संस्कार करने को राजी हुए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





