भारत

भारतीय सेना दुनिया की बेहतरीन सेनाओं में से एक है! इस वीडियो को देखकर दंग रह गए लोग

jantaserishta.com
5 Jan 2022 2:12 PM IST
भारतीय सेना दुनिया की बेहतरीन सेनाओं में से एक है! इस वीडियो को देखकर दंग रह गए लोग
x

नई दिल्ली: भारतीय सेना (Indian Army) दुनिया की बेहतरीन सेनाओं में से एक है. इसमें शामिल होने के लिए जवानों (Army Soldier) को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. उनकी ट्रेनिंग बेहद मुश्किल होती है. इसकी एक बानगी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिली.

वीडियो में फौजी की वर्दी पहने एक युवक जबरदस्त तरीके से ट्रेनिंग करता हुआ नजर आ रहा है. जिसे देखकर कोई भी दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएगा.
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वीडियो को देखकर लोग फौजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. तो आइए जानते हैं आखिर क्या खास है इस वायरल वीडियो में...
यहां देखें वीडियो
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स आर्मी का जवान है. ये जवान बेहद सख्त ट्रेनिंग करता हुआ नजर आ रहा है. वह कभी डंडे पर खड़े हो जाता तो कभी एक हाथ से पुशअप्स मारता है. उसकी सधी हुई और बेहद कठिन प्रैक्टिस को देखकर हर कोई हैरान रह जा रहा है. एक बार तो पानी में दौड़ता हुआ तक नजर आता है. उसकी बॉडी कमाल की है.
आपको बता दें कि इस वीडियो को @major_pawan नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- जय हिंद. अब तक इस वीडियो को करीब 6 लाख से अधिक लोगों ने देखा है. वहीं इस वीडियो पर हजारों यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने उसे देश की शान कहा तो एक अन्य यूजर ने उसे सैल्यूट किया. तमाम यूजर जवान के हैरतअंगेज स्टंट देख जमकर उसकी तारीफ कर रहे हैं.
ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो को 'जय हिंद' कैप्शन दिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story