भारत
पाकिस्तान की हरकत का भारतीय सेना दे रही कड़ा जवाब : सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
jantaserishta.com
9 May 2025 9:33 AM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' के विरोध में पाकिस्तान लगातार भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में हमले कर रहा है, जिनको भारतीय रक्षा प्रणाली ने नाकाम किया है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना बड़ी बहादुरी से कड़ा जवाब दे रही है। हम सबको अपने मुल्क की सेना पर नाज है। उन्होंने कहा कि पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ी है।
सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान की इन शर्मनाक हरकतों की वजह से ये कदम बहुत पहले ही उठ जाना चाहिए था। यह बहुत देर से उठाया जाने वाला कदम है लेकिन अब दहशत की फ़ैक्ट्री को पूरी तरह से खत्म कर देने का समय है। सारी राजनीतिक पार्टियां, सभी धर्म के लोग एकजुट होकर अपनी सेना के साथ खड़े हैं और भारतीय सेना के हौंसले को सलाम करते हैं।
अमेरिका के उपराष्ट्रपति के बयान पर उन्होंने कहा कि जाहिर है परमाणु युद्ध कोई नहीं चाहता, लेकिन भारत ने जो पिछले 50 सालों से कश्मीर में जो दर्द सहा है उसको कोई और नहीं समझ सकता। चाहे वह अमेरिका हो यह रूस या दुनिया की कोई और बड़ी ताकत हो। पाकिस्तान को भारत ने कई बार आतंक का रास्ता छोड़ने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा है। इसी का अंजाम आज पड़ोसी देश को भुगतना पड़ रहा है।
बता दें कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अमेरिका भारत-पाकिस्तान के मामले में दखल नहीं देगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका का इससे कोई लेना-देना नहीं है। इसके साथ ही वेंस ने ये भी कहा कि उम्मीद है कि परमाणु युद्ध नहीं होगा।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना के अनुसार, 8 और 9 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तान ने कई हमले किए, जिन्हें भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक नाकाम किया।
वहीं, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव में, पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करने वाले पंजाब ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने और परीक्षाएं रद्द करने का आदेश दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





