भारत

पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी, भारतीय सेना प्रमुख ने कड़ा संदेश दिया

jantaserishta.com
3 Oct 2025 4:10 PM IST
पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी, भारतीय सेना प्रमुख ने कड़ा संदेश दिया
x
देखें वीडियो.
अनूपगढ़: राजस्थान के अनूपगढ़ में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि इस बार हम ऑपरेशन सिंदूर 1.0 जैसा संयम नहीं रखेंगे. इस बार (ऑपरेशन 2.0) हम कुछ ऐसा करेंगे, जिससे पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि वह नक्शे पर रहना चाहता है या नहीं. आर्मी चीफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान नक्शे (भूगोल) पर रहना चाहता है, तो उसे राज्य प्रायोजित आतंकवाद को रोकना होगा.
आर्मी चीफ विजयादशमी के अवसर पर सैनिकों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान दुनिया के इतिहास और भूगोल में अपनी जगह बनाए रखना चाहता है, तो उसे राज्य-प्रायोजित आतंकवाद को बंद करना होगा. क्योंकि इस बार हम वो संयम नहीं दिखाएंगे जो हमने ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में दिखाया था और अगर फिर हमें उकसाया गया तो हम एक कदम आगे भी जाएंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में भारत की प्रतिक्रिया इतनी ताकतवर होगी कि पाकिस्तान को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा कि वह नक्शे पर रहना चाहता है या नहीं.
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय सैनिकों को तैयार और स्टैंडबाय पर रहने का निर्देश देते हुए यह संकेत दिया कि उन्हें जल्द ही एक और मौका मिल सकता है. उन्होंने कहा कि कृपया पूरी तरह तैयार रहें. ईश्वर की कृपा से आपको बहुत जल्द एक और मौका मिलेगा.
बता दें कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं ने सटीक हमले कर पीओके और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए थे. भारतीय सेनाओं के इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मार गिराए थे. ये हमला 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया था. इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या की गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story