भारत
सैन्य विषयों पर चर्चा करेंगे भारतीय सेना प्रमुख और मिस्र के कमांडर इन चीफ
jantaserishta.com
15 May 2023 1:50 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे अगले 2 दिन के दौरान मिस्र के सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ से एक महत्वपूर्ण मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में दोनों देशों के सेना प्रमुख रक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि भारत और मिस्र के सैन्य संबंध एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मिस्र के राष्ट्रपति इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि भी थे। रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, 16 से 17 मई 2023 को मिस्र की यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान, सेना प्रमुख मेजबान देश के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से मुलाकात करेंगे, जहां वे भारत-मिस्र रक्षा संबंधों को आगे ले जाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। वह मिस्र के विभिन्न सशस्त्र बलों के प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे और आपसी हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
भारतीय सेना प्रमुख, मिस्र के सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ, रक्षा और सैन्य उत्पादन मंत्री और मिस्र के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ के साथ बातचीत करेंगे। वह मिस्र के सशस्त्र बल ऑपरेशन्स प्राधिकरण के प्रमुख के साथ व्यापक विचार-विमर्श भी करेंगे।
भारतीय रक्षा मंत्रालय का कहना है कि मिस्र के साथ भारत के सैन्य संबंध बढ़ रहे हैं, जो भारत के 74 वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान स्पष्ट दिखा था। इस परेड में मिस्र के सशस्त्र बलों के एक दल ने अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की थी। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देह फतह अल-सीसी इस परेड के मुख्य अतिथि थे। भारतीय और मिस्र की सेनाओं के विशेष बलों ने इस वर्ष जनवरी में 'एक्स सायक्लोन-वन' नाम का पहला संयुक्त अभ्यास किया था।
रक्षा मंत्रालय का मानना है कि थल सेनाध्यक्ष की यात्रा दोनों सेनाओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करेगी और रणनीतिक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच घनिष्ठ समन्वय और सहयोग के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगी।
Tagsभारतीय सेना प्रमुखमिस्रमिस्र कमांडर इन चीफभारतीय सेनाIndian Army ChiefEgyptEgypt Commander in ChiefIndian Army
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





