भारत

भारतीय सेना और पुलिस ने पाकिस्तानी महिला को भेजा वापिस

Shantanu Roy
21 May 2024 10:22 AM GMT
भारतीय सेना और पुलिस ने पाकिस्तानी महिला को भेजा वापिस
x
पुंछ। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) पर एक 44 वर्षीय पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया गया था। महिला की पहचान नसरीन फातिमा पत्नी मुनीर हुसैन निवासी पी.ओ.जे.के. के रूप में हुई। वहीं अब ताजा जानकारी मिली है कि आज नसरीन को वतन लौटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार राजौरी पुलिस ने भारतीय सेना के सहयोग से नसरीन को पुंछ के चक्कां दा बाग की राहें मिलन से पाक सेना एवं पी.ओ.जे.के. प्रशासन के हवाले कर दिया है। बता दे कि रविवार देर रात को नौशेरा सेक्टर में नसरीन को भारतीय सेना ने एल.ओ.सी. से गिरफ्तार किया था।
Next Story