भारतीय वायु सेना के जवान की हत्या, दाई आंख में मारी गई गोली, खेत के पास शव बरामद, परिजनों ने जताया ये शक

उन्नाव. उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) में भारतीय वायु सेना (Indian Airforce) के जवान प्रतीक सिंह की दाईं आंख में गोली मारकर निर्मम हत्या (Murder) करने का मामला सामने आया है. मंगलवार सुबह (15 जून) एयरफोर्स के जवान की लाश खेत के पास पड़ी मिली है. उनकी एक आंख में गोली मारी गयी है. बताया जा रहा है की जवान जम्मू कश्मीर यूनिट में तैनात था और 11 जून को छुट्टी पर घर आया था. प्रतीक कई घंटों से गायब थे, जिसके बाद उनका शव बरामद हुआ. हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. एसपी, सीओ, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया. परिजनों ने एक सहकर्मी पर हत्या का अंदेशा जताया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





