भारत

भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश

jantaserishta.com
12 March 2024 2:53 PM IST
भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश
x

भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश 

देखें वीडियो.

नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर में सेना का एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. हादसा जैसलमेर के जवाहर नगर में हुआ. हालांकि, इस हादसे में पायलट सुरक्षित बचने में कामयाब रहा. पायलट ने सही समय पर खुद को प्लेन से इजेक्ट कर लिया.

क्रैश होने वाला भारतीय सेना का एयक्राफ्ट LCA यानी की लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस था. एयरक्राफ्ट हादसे के वक्त ऑपरेशनल ट्रेनिंग पर था. हादसे के बाद सेना ने इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का ऑर्डर दे दिया है.
कुछ समय पहले ही दिसंबर 2023 में तेलंगाना में एयरफोर्स का ट्रेनी प्लेन क्रैश हो गया था. इस हादसे में 2 पायलटों की मौत हो गई थी. हादसा इतना भीषण था कि क्रैश होने के बाद प्लेन में आग लग गई थी. घटनास्थल से वीडियो सामने आया था, जिसमें देखा गया था कि विमान हादसे के बाद बुरी तरह से जल गया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story