भारत
झारखंड के डुमरी में 'इंडिया' की जीत: झामुमो का कब्जा बरकरार, एनडीए को दी शिकस्त
jantaserishta.com
8 Sept 2023 4:05 PM IST

x
17 हजार वोटों से जीतने वाली बेबी बनी रहेंगी मंत्री.
रांची: झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में इंडिया ने एनडीए को शिकस्त दी है। यहां राज्य की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी बेबी देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनडीए की यशोदा देवी को करीब 17 हजार वोटों से पराजित किया है।
यशोदा देवी आजसू पार्टी की प्रत्याशी थी, जिन्हें एनडीए के घटक दलों का समर्थन हासिल था। जीत दर्ज करने वाली बेबी देवी राज्य की हेमंत सोरेन सरकार में मद्य एवं उत्पाद निषेध मंत्री हैं। सोरेन ने उन्हें विधायक बनने के पहले ही मंत्रिमंडल में जगह दी थी। मंत्री पद पर बने रहने के लिए इस चुनाव में उनके लिए जीत दर्ज करना अनिवार्य था। बेबी देवी झारखंड की मौजूदा विधानसभा में 12वीं महिला विधायक होंगी। झारखंड में 82 सदस्यों वाली विधानसभा के अब तक के इतिहास में महिला विधायकों की सर्वाधिक संख्या है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेबी देवी को फोन पर जीत की बधाई दी। इधर, बेबी देवी ने कहा है कि क्षेत्र की जनता ने उनके पति स्व. जगरनाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। यह उनके दिवंगत पति और क्षेत्र की जनता की जीत है। बता दें कि इस सीट से विधायक और हेमंत सोरेन की सरकार में शिक्षा एवं मद्य निषेध, उत्पाद मंत्री रहे जगरनाथ महतो का मार्च महीने में निधन हो गया था। इस वजह से इस सीट पर उपचुनाव की नौबत आई।
जगरनाथ महतो इस विधानसभा सीट पर वर्ष 2005 से लगातार विधायक थे। उन्होंने 2005 से 2019 तक लागातार चार बार जीत दर्ज की थी। उपचुनाव में 5 सितंबर को इस सीट पर हुए मतदान में कुल 64.84 प्रतिशत वोटरों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। उपचुनाव में इंडिया की बेबी देवी और एनडीए की यशोदा देवी सहित कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। अन्य उम्मीदवारों में एआईएमआईएम के अब्दुल मोबिन रिजवी, निर्दलीय रोशन लाल तुरी, कमल प्रसाद साहू और नारायण गिरि चुनाव मैदान में थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





