भारत
कोरोना की वैक्सीन फिर से दूसरे देश को भेजेगा भारत, अप्रैल में लगी थी निर्यात पर रोक
Deepa Sahu
21 Sept 2021 12:12 AM IST

x
कोरोना की वैक्सीन
भारत अगले महीने से अतिरिक्त कोविड-19 टीके का निर्यात फिर से बहार करेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को यह बात कही। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि भारत अगले महीने 'वैक्सीन मैत्री' कार्यक्रम के तहत और वैश्विक 'कोवैक्स' पहल को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए अतिरिक्त कोविड-19 टीकों का निर्यात फिर से शुरू करेगा, लेकिन देश के लोगों का टीकाकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।
बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान भारत ने अप्रैल में अपनी आबादी को टीका लगाने पर ध्यान केंद्रीय करने के लिए टीके के निर्यात पर रोक लगा दिया था। मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार को अक्टूबर में कोविड-19 टीकों की 30 करोड़ से अधिक खुराक और अगले तीन महीनों में 100 करोड़ से अधिक खुराक मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश में कोविड-19 टीके की अब तक 81 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है, अंतिम 10 करोड़ खुराक महज 11 दिनों में दी गई।
देश के लोगों का टीकाकरण सरकार की पहली प्राथमिकता
देश के लोगों के टीकाकरण को सरकार की शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए मांडविया ने कहा कि अतिरिक्त टीकों का निर्यात अगली तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 'वैक्सीन मैत्री' कार्यक्रम के तहत और 'कोवैक्स' पहल के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए शुरू होगा। उन्होंने कहा कि यह 'वसुधैव कुटुम्बकम' के हमारे आदर्श वाक्य के अनुरूप है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अतिरिक्त टीकों की आपूर्ति का इस्तेमाल कोविड-19 के खिलाफ सामूहिक लड़ाई के लिए दुनिया के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए किया जाएगा। गावी, कोलिशन फॉर एपिडेमिक प्रिपेयर्डनेस इनोवेशन (सीईपीआई) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) 'कोवैक्स' पहल का सह-नेतृत्व कर रहे हैं।
Next Story





