भारत
'भारत को बर्दाश्त नहीं ऐसी भाषा', 'जिहाद' वाले बयान पर मदनी को दिलीप जायसवाल का जवाब
jantaserishta.com
30 Nov 2025 10:10 AM IST

x
पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने मौलाना महमूद मदनी के 'जिहाद' वाले बयान पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारत शांति और भाईचारे वाला देश है व महमूद मदनी की जैसी भाषा को देश बर्दाश्त नहीं करता है।
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने रविवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा, "ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वाले लोगों को संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा रखना चाहिए। भारत शांति और भाईचारे वाला देश है। भारत ऐसी भाषा को बर्दाश्त नहीं करता, खासकर उन लोगों से जो इसका इस्तेमाल करते हैं।"
इससे पहले, मौलाना महमूद मदनी ने 'जिहाद' शब्द का इस्तेमाल करते हुए आपत्तिजनक बयान दिया। शनिवार को भोपाल में आयोजित प्रबंधन कमेटी की सभा में मदनी ने अपने बयान में देश के वर्तमान हालातों को बहुत संवेदनशील और चिंताजनक बताया। उन्होंने आरोप लगाए कि एक खास समुदाय को जबरदस्ती निशाना बनाया जा रहा है। इसी दौरान, मौलाना ने कहा कि जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा।
मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने रविवार को चुनाव आयोग के बीएलओ के लिए डबल सैलरी के ऐलान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फैसले की सराहना करते हुए कहा, "एसआईआर का बहुत मेहनत का काम है और जिस तरह से बीएलओ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, चुनाव आयोग का लिया गया फैसला सही है।"
इसी बीच, प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम पर जायसवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे पॉपुलर लीडर हैं। 'मन की बात' में भारत के लोगों के साथ देश की तरक्की शेयर करते हैं। हम इससे बहुत कुछ सीखते हैं। 'मन की बात' का हर एपिसोड युवाओं को प्रेरणा देता है, किसानों को खुशहाली देता है और भारत के गांवों, दूर-दराज और पिछड़े इलाकों में भी लोगों के टैलेंट और अचीवमेंट्स को हाईलाइट करता है। 'मन की बात' से हमें बहुत मोटिवेशन मिलता है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





