भारत

भारत: 24 घंटे में गेहूं पर 170 रुपए प्रति क्विंटल बढ़े

Soni
4 March 2022 1:17 PM GMT
भारत: 24 घंटे में गेहूं पर 170 रुपए प्रति क्विंटल बढ़े
x

यूक्रेन और रसिया दोनों से ही काफी बड़ी मात्रा में गेहूं आयात किया जाता है। इतना ही नहीं मंडी के जानकार कहते हैं कि यूद्ध लंबा चला तो यह गेहूं पर दाम 300 से 400 रुपए तक बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का असर भी अनाज मंडी पर पड़ेगा। माल भाड़ा बढ़ेगा तो अनाज की कीमत भी उछलेगी। मार्च-अप्रैल महीने में अनाज मंडी में सबसे ज्यादा गेहूं और सरसों की आवक होती है। ऐसे में गेंहू की कीमत सामान्य रहती है। पर इस बार गेहूं में तेजी से उछाल आया है और जानकार के अनुसार कई सालों में मार्च में कभी गेहूं इस तहर नहीं उछला है बल्कि होली पर तो गेहूं की कीमत कम होती थी। 3 मार्च को ग्वालियर की नारायण विहार गोला का मंदिर कृषि उपज मंडी में गेहूं 1980 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका था, लेकिन 4 मार्च को अचानक इसका भाव 2150 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है।

यूक्रेन-रसिया यूद्ध के अलावा जमाखोरी भी बहुत बड़ा कारण है। क्योंकि जब भी युद्ध जैसे हालात बनते हैं अनाज को स्टॉक करने वाले पहले सक्रिय हो जाते हैं। पांच राज्यों में चुनाव पूरे होने के बाद महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के दामों मंे भी वृद्धि होने वाली है। इसका असर माल भाड़े पर पड़ेगा और अनाज की कीमत में उछाल आएगा।

Next Story