भारत

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

jantaserishta.com
16 July 2025 8:07 AM IST
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा
x

फाइल फोटो

देखें वीडियो.
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का कहना है कि भारतीय बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए हम भरसक कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही हमारी पहुंच भारतीय बाजारों तक होगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इंडोनेशिया के साथ ट्रेड एग्रीमेंट होने का ऐलान करने के बाद कहा कि हमें भारत के बाजारों तक एक्सेस मिलने जा रहा है. आपको समझना होगा कि इन देशों में अभी तक हमारी पहुंच नहीं थी. लेकिन टैरिफ की वजह से हमें अब वहां पहुंच मिलने जा रही है.
हालांकि, व्हाइट हाउस ने अभी तक प्रस्तावित अमेरिका-भार ट्रेड डील को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है कि यह डील किस तरह की होगी. ट्रंप का कहना है कि अधिक सख्त टैरिफ लगाने के उनके फैसलों के नतीजे अब आने लगे हैं. हमारी पहुंच उन देशों के बाजारों तक होने लगी है, जहां तक अभी तक आसानी से नहीं पहुंच पा रहे थे.
डोनाल्ड ट्रंप बार-बार कह रहे हैं कि भारत के साथ ट्रेड डील लगभग होने ही वाली है. हालांकि, अभी तक इस डील पर अंतिम मुहर नहीं लगी है. अमेरिका के साथ ट्रेड डील के लिए राजेश अग्रवाल की अगुवआई में भारत का ट्रेड डेलीगेशन कुछ समय से अमेरिका में है. अग्रवाल भारत की ओर से इस डील के मुख्य वार्ताकार हैं. दोनों ओर से अभी तक इस पर अभी तक अंतिम सहमति नहीं हो पाई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमने इंडोनेशिया के साथ ट्रेड डील की है. ट्रंप का कहना है कि आज सुबह मैंने इंडोनेशिया के साथ एक अहम डील फाइनल की. इस डील से पहली बार इतिहास में इंडोनेशिया के इतिहास में अमेरिका को पहुंच मिली है. इस एग्रीमेंट के तहत इंडोनेशिया, अमेरिका से 15 अरब डॉलर की एनर्जी, 4.5 अरब डॉलर के कृषि उत्पदा और 50 बोइंग जेट खरीदेंगे. पहली बार हमारे किसानों और मछुआरों को इंडोनेशिया के बाजारों में पूरा एक्सेस मिलेगा. अमेरिका में इंडोनेशिया सामानों पर 19 फीसदी टैरिफ लगेगा जबकि इंडोनेशिया के बाजारों में अमेरिकी उत्पादों पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story