
x
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि भारत में महात्मा गांधी के आदशरें को अपनाने की तत्काल जरूरत है। गांधीजी ने धर्म-जाति की परवाह किए बिना सभी वर्गों के लोगों की भलाई की। सीएम केसीआर ने 30 जनवरी (शहीद दिवस) पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए यह टिप्पणी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अखंडता और एकता को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महात्मा गांधी देश की प्रगति के लिए हमेशा एक मार्गदर्शक शक्ति के रूप में खड़े रहेंगे।
उन्होंने जोर देकर कहा कि लक्ष्य प्राप्ति की प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं को पार कर जीत के तट पर पहुंचने की प्रेरणा गांधी के जीवन से सभी को सीखनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हम गांधी जी की आकांक्षाओं के साथ आगे बढ़ेंगे।
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य मंत्री के.टी. रामाराव ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने ट्वीट किया कि 75 साल पहले आज ही के दिन आतंकवाद ने गोडसे के रूप में आजाद भारत में पहली बार अपना कुरूप चेहरा दिखाया था। उन्होंने कहा, आइए हम महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर खुद को याद दिलाएं कि बापू को हम जो सबसे अच्छी श्रद्धांजलि दे सकते हैं, वह शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के उनके आदशरें का पालन करना है।
Tagsतेलंगाना मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर रावके. चंद्रशेखर रावभारतमहात्मा गांधीTelangana Chief Minister K. Chandrasekhar RaoK. Chandrasekhar RaoIndiaMahatma Gandhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





