भारत

कोरोना से भारत में अब तक 5 लाख से ज्यादा मौतें, इतनी ज्यादा मौतों वाला बना दुनिया का तीसरा देश

jantaserishta.com
4 Feb 2022 10:51 AM IST
कोरोना से भारत में अब तक 5 लाख से ज्यादा मौतें, इतनी ज्यादा मौतों वाला बना दुनिया का तीसरा देश
x

नई दिल्ली: देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से घटते दिख रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण दर घटकर 9.27% तक आ पहुंचा है. हालांकि देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भयावह है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में 10072 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 5 लाख को पार कर गया है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक देश में कोरोना से 5,00,055 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी है. वहीं अब इस आंकड़े के बाद भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश बन गया है जहां मौत के आंकड़े ने 5 लाख की संख्या को पार किया हो. बता दें, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक लाख 49 हजार 394 नए केस सामने आए हैं जबकि 1072 लोगों की मौत हो गई.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 14 लाख 35 हजार 569 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 55 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल दो लाख 46 हजार 674 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 4 करोड़ 17 हजार 88 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 168 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 55 लाख 58 हजार 760 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 168 करोड़ 47 लाख 16 हजार 68 डोज़ दी जा चुकी हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story