भारत
लोकतंत्र की जननी भारत ने दुनियां में लोकतांत्रिक आदर्शों को किया सशक्त: ओम बिरला
jantaserishta.com
15 Sept 2023 1:49 PM IST

x
नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने की वकालत करते हुए कहा है कि लोकतंत्र की जननी भारत ने सम्पूर्ण विश्व में लोकतांत्रिक आदर्शों को सशक्त किया है।
उन्होंने राष्ट्र-निर्माण की प्रक्रिया में युवाओं से अपनी सक्रिय और रचनात्मकता भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए यह भी कहा कि आज के दिन युवा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय सहभागी बनने को संकल्पित हों।
बिरला ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं। लोकतंत्र की जननी भारत ने सम्पूर्ण विश्व में लोकतांत्रिक आदर्शों को सशक्त किया है। आज जब हम आने वाली पीढ़ी का सशक्तिकरण के ध्येय के साथ यह दिन मना रहे हैं। मेरा विश्वास है कि यह सशक्तिकरण ज्ञान, कर्तव्य बोध और समर्पण से हो।"
उन्होंने राष्ट्र-निर्माण की प्रक्रिया में युवाओं से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह करते हुए आगे यह भी कहा, "राष्ट्र-निर्माण की प्रक्रिया में युवा अपनी भूमिका निभाएं। रचनात्मकता और ऊर्जा से हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएं। बड़े लक्ष्य प्राप्त करने का युवाओं का संकल्प भारत की प्रगति की उत्प्रेरक शक्ति है। आज के दिन युवा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय सहभागी बनने को संकल्पित हों।"
Tagsओम बिरलालोकसभा अध्यक्षअंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवसOm BirlaLok Sabha SpeakerInternational Democracy Day
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





