भारत

भारत ने की श्रीलंका पुलिस को 124 एसयूवी की आपूर्ति

jantaserishta.com
23 Dec 2022 4:47 PM IST
भारत ने की श्रीलंका पुलिस को 124 एसयूवी की आपूर्ति
x

DEMO PIC 

कोलंबो (आईएएनएस)| भारत ने श्रीलंका की कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सशस्त्र बलों को 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत 124 एसयूवी सौंपे हैं। भारत ने कुल 500 वाहनों की योजनाबद्ध आपूर्ति का वादा किया है। भारत की महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी द्वारा निर्मित वाहनों का बेड़ा गुरुवार को श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले द्वारा सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री तिरान एल्स को औपचारिक रूप से सौंप दिया गया।
कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा, अत्याधुनिक सुविधाओं वाले ये वाहन श्रीलंका की आवश्यकताओं को पूरा करने और पूरे देश में क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे। भारत और श्रीलंका के बीच एक बहुआयामी और बहु-क्षेत्रीय साझेदारी है।
'नेबरहुड फस्र्ट पॉलिसी' पर काम करते हुए, भारत सरकार ने आर्थिक संकट से निपटने के लिए रियायती लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत विभिन्न परियोजनाओं में आर्थिक रूप से परेशान श्रीलंका की सहायता की है।
भारत सरकार ने इस साल जनवरी से श्रीलंका को 3.2 बिलियन डॉलर की भारी भरकम लाइन ऑफ क्रेडिट के साथ मदद की है और रेलवे, बुनियादी ढांचा, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, पेट्रोलियम, उर्वरकों की आपूर्ति और अन्य सहित विभिन्न क्षेत्रों को वित्तीय सहायता दी गई है।
उच्चायोग ने कहा, इसके अतिरिक्त, मार्च 2022 में भारत सरकार ने भोजन, दवा, ईंधन जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से श्रीलंका को 1 बिलियन डॉलर की रियायती ऋण सुविधा भी प्रदान की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story