भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 200 रनों का टारगेट दिया

लखनऊ: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया शानदार फॉर्म में हैं. भारतीय टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज का वनडे और टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ किया था. श्रीलंका के खिलाफ भी टीम इंडिया इस मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी. विराट कोहली, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा पर खास जिम्मेदारी रहने वाली है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे ईशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज का धमाकेदार आगाज किया. उन्होंने महज 30 गेंद में अर्धशतक ठोका. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. ऋतुराज गायकवाड़ के चोट के कारण टीम से बाहर होने की वजह से ईशान किशन ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की. ईशान ने भारतीय पारी के तीसरे ओवर में ही चामिका करुणारत्ने की लगातार 3 गेंदों पर 3 चौके ठोककर अपने इरादे जता दिए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





