भारत
इंडोनेशिया की लापता पनडुब्बी की तलाश में भारत ने DSRV को विशाखापट्टनम से भेजा
Deepa Sahu
22 April 2021 10:30 AM GMT

x
इंडोनेशिया की मदद के लिए अब भारत की तरफ से हाथ आगे बढ़ाया गया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क: नई दिल्ली, इंडोनेशिया की मदद के लिए अब भारत की तरफ से हाथ आगे बढ़ाया गया है। इंडोनेशिया प्रशिक्षण अभियान के दौरान बुधवार को बाली द्वीप के नजदीक से गायब हुई पनडुब्बी केआरआई नानग्गला 402 की खोज के लिए भारतीय नौसेना के डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हिकल (डीएसआरवी) को विशाखापट्टनम से भेजा है। भारतीय नौसेना की तरफ से कहा गया कि लापता पनडुब्बी को खोज निकालने में इंडोनेशियाई नौसेना की मदद के लिए यह कदम उठाया गया है।
Indian Navy's Deep Submergence Rescue Vessel (DSRV) has been sent from Visakhapatnam to support the Indonesian Navy in search & rescue efforts for their missing submarine KRI Nanggala: Indian Navy
— ANI (@ANI) April 22, 2021
(File pic of DSRV) pic.twitter.com/XdXGyiU1kB
पनडुब्बी में सवार थे 53 लोग
बता दें कि इंडोनेशिया की सेना ने बुधवार को बताया था कि बाली द्वीप के करीब एक पनडुब्बी लापता हो गई है, जिसमें 53 लोग सवार थे। इसके बाद से इंडोनेशियाई नौसेना तलाशी अभियान में जुटी हुई है। सेना प्रमुख हादी जहजंतो ने कहा कि केआरआई नानग्गला 402 बुधवार को एक प्रशिक्षण अभियान में हिस्सा ले रही थी उसकी दौरान लापता हो गई।
Next Story