भारत

भारत-रूस: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को किया फोन, जानें क्या हुई बात

jantaserishta.com
20 March 2024 4:13 PM IST
भारत-रूस: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को किया फोन, जानें क्या हुई बात
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर व्लादिमीर पुतिन को फोन कर बधाई दी। वहीं, पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय एजेंडे सहित कई मुद्दों पर पुतिन के साथ चर्चा भी की और विशेष रूप से यूक्रेन के आसपास की स्थिति के संदर्भ में दोनों की बातचीत हुई।
पीएम मोदी और पुतिन दोनों इस बातचीत में भारत-रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और दिशा में ठोस प्रयास करने पर सहमत हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष में बातचीत का रास्ता अपनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही पीएम ने रूस-यूक्रेन संघर्ष में बातचीत और कूटनीति के पक्ष में भारत की जो स्थिति है, उसे भी दोहराया।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को रूस के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी और रूस के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। दोनों ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों में प्रगति की समीक्षा करने के साथ और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया।
इसके साथ ही दोनों ने एक-दूसरे से लगातार संपर्क में बने रहने की भी बात कही। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "राष्ट्रपति पुतिन से बात की और उन्हें रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी। हम आने वाले वर्षों में भारत-रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और विस्तारित करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए।"
वहीं, व्लादिमीर पुतिन ने नरेंद्र मोदी को भारत में आगामी संसदीय चुनावों के सफल आयोजन की भी शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि व्लादिमीर पुतिन लगभग 88 प्रतिशत वोट प्राप्त कर फिर से रूस के राष्ट्रपति चुनाव जीते हैं। इस बातचीत की जानकारी क्रेमलिन ने दी है। जिसके अनुसार रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर यूक्रेन को लेकर चर्चा की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story