भारत
चीन द्वारा अरुणाचल में जगहों के नाम बदलने को भारत ने किया खारिज, बताया भारत का हिस्सा
jantaserishta.com
4 April 2023 1:18 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| अरुणाचल प्रदेश पर अपने 'दावे' पर फिर से जोर देने के प्रयासों के तहत चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में 11 स्थानों का नाम बदलने के एक दिन बाद भारत सरकार ने मंगलवार को राज्य को देश का अविभाज्य हिस्सा बताते हुए चाीन के इस कदम को खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, 'हमने ऐसी खबरें देखी हैं। यह पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह का प्रयास किया है। हम इसे सिरे से खारिज करते हैं। अरुणाचल भारत का अटूट भाग। नाम बदलने का प्रयास इस वास्तविकता को नहीं बदलेगा।
यह तीसरी बार है जब चीन ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का 'नाम बदला' है, जिसे वह तिब्बत का दक्षिणी भाग जंगनान कहता है।
चीन द्वारा जारी नामों की सूची में पांच पर्वत शिखर, दो भूमि क्षेत्र, दो आवासीय क्षेत्र और दो नदियां शामिल हैं।
चीन ने इससे पहले 2018 और 2021 में इसी तरह की सूचियां जारी की थीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





