भारत
CORONA VIRUS: भारत में कोविड के 1890 नए मामले दर्ज, देश में फिर बढ़ रहा प्रकोप
jantaserishta.com
26 March 2023 1:37 PM IST

x
जानें कितनी मौतें हुईं.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 1,890 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन के 1,590 मामलों की तुलना में अधिक हैं। भारत का कुल सक्रिय केसलोड बढ़कर 9,433 हो गया है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है। इसी अवधि में, देश में कोविड से सात मौतें हुई हैं, गुजरात और महाराष्ट्र में दो-दो मौतें और केरल में तीन मौतें हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या 5,30,831 हो गई है।
वहीं, इसी अवधि में 1,051 मरीज ठीक भी हुए है, जिसके चलते कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,41,63,883 हो गई है। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.79 प्रतिशत है।
इस बीच, भारत की दैनिक सकारात्मकता दर 1.56 प्रतिशत बताई गई है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर भी वर्तमान में 1.29 प्रतिशत है।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 1,21,147 टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या 92.09 करोड़ से अधिक हो गई।
मंत्रालय ने कहा कि रविवार सुबह तक, भारत ने कोविड के खिलाफ कुल 220.65 करोड़ टीके लगाए हैं, जिसमें पिछले 24 घंटों में 7,955 खुराक शामिल हैं।
Tagsकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयकोविडभारत में कोविडकोरोना वायरसकोरोना अपडेटunion health ministrycovidcovid in indiacorona viruscorona update
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





