भारत
CORONA BREAKING: भारत में एक दिन में 5,676 नए कोविड मामले दर्ज, वायरस का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा
jantaserishta.com
11 April 2023 12:59 PM IST

x
जानें पूरा अपडेट.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत में बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के 5,676 नए मामले सामने आए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 37,093 हो गई है। सोमवार को, भारत में 5,880 कोविड मामले थे और सक्रिय मामलों की संख्या 35,199 थी।
डेली पॉजिटिविटी रेट 2.88 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.81 प्रतिशत दर्ज किया गया।
अब तक किए गए कुल परीक्षण 92.30 करोड़ थे, जिसमें पिछले 24 घंटों में किए गए 1,96,796 परीक्षण शामिल हैं।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.87 करोड़ प्रिकॉशन डोज सहित कुल 220.66 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
सक्रिय मामले 0.08 प्रतिशत हैं और रिकवरी रेट वर्तमान में 98.73 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 3,761 लोग महामारी से ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,42,00,079 हो गई है।
Tagsकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयकोविडकोरोना वायरसकोरोना अपडेटunion health ministrycovidcorona viruscorona update
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





