भारत
चंद्रयान-3: चांद पर पहुंचा भारत, झल्लाए विदेशी न्यूज एंकर ने कह दी यह बात
jantaserishta.com
24 Aug 2023 3:11 PM IST

x
नई दिल्ली: 23 अगस्त की शाम 6.04 मिनट पर भारत ने अपना चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड करा दिया है। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने अब काम भी शुरू कर दिया है। भारत की इस उपलब्धि को सिर्फ इंडिया की नहीं पूरी दुनिया के लिए बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। दुनिया के हर कोने से भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो को लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं। इनमें यूके के न्यूज एंकर पैट्रिक क्रिस्टीज़ भी हैं, जिन्होंने भारत को बधाई तो दी लेकिन, उसके बाद जो कहा, उससे लोग नाराज हो गए।
इस शख्स का नाम पैट्रिक क्रिस्टीज़ है। यूके के इस फेमस न्यूज एंकर ने खबरों की शुरुआत भारत को उसकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए की। लेकिन, इसके बाद उन्होंने ऐसी बातें कह डाली जिसने लोगों को नाराज कर दिया। दरअसल, उन्होंने 2.3 बिलियन पाउंड वापस मांग लिए जो "भारत को सहायता राशि के रूप में दिए गए थे"।
पेट्रिक ने कहा, "मैं चंद्रमा के अंधेरे हिस्से पर उतरने के लिए भारत को बधाई देना चाहता हूं। मैं भारत को 2.3 बिलियन पाउंड की सहायता राशि वापस करने के लिए भी आमंत्रित करना चाहता हूं जो हमने उन्हें 2016 और 2021 के बीच दिए था। हम अगले साल उन्हें 57 मिलियन पाउंड देने के लिए भी तैयार हैं। लेकिन मुझे लगता है कि ब्रिटिश करदाताओं को इस पर नियंत्रण रखना चाहिए। हमें नियम के तौर पर अंतरिक्ष कार्यक्रम वाले देशों को पैसा नहीं देना चाहिए।''
एंकर पैट्रिक ने भारत को "गरीबीग्रस्त" कहा और ब्रिटेन सरकार को देश को और अधिक वित्तीय सहायता न देने की सलाह दी। कहा, “यदि आप चंद्रमा के अंधेरे पक्ष पर रॉकेट दागने का जोखिम उठा सकते हैं, तो आपको अपने हाथ लेकर हमारे पास नहीं आना चाहिए। कथित तौर पर भारत में 229 मिलियन लोग गरीबी में जी रहे हैं। यूएन के मुताबिक यह दुनिया में कहीं भी सबसे ज्यादा संख्या है। यह लगभग 3.75 ट्रिलियन डॉलर की वार्षिक जीडीपी के साथ दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी है। हम गरीबी से जूझ रहे भारतीयों की मदद के लिए भुगतान क्यों कर रहे हैं जबकि उनकी अपनी सरकार ही इसकी परवाह नहीं करेगी।''
एंकर के इस वीडियो को देखने के बाद एक्स यूजर्स काफी गुस्से में थे। लोगों इन पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। एक ने लिखा- “ओह ईर्ष्यालु नस्लवादी प्रलाप! आपने भारत से 45 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की चोरी की, देश को टूटा-फूटा और कंगाल बना दिया, फिर भी भारत आज आपकी अर्थव्यवस्था से आगे निकल गया है। ब्रिटेन ने अकेले भारत से चुराए गए $45 ट्रिलियन+ का क्या किया? एक ने लिखा- भारत ने आपसे कभी सहायता नहीं मांगी, आप बस धर्मांतरण के लिए भारत में संदिग्ध एनजीओ में पैसा लगाते हैं, वह पैसा लेते हैं और पहले अपनी बेघर आबादी के लिए कुछ घर बनाते हैं।
गौरतलब है कि चार साल में अपने दूसरे प्रयास में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के साथ भारत अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है।
Tagsचंद्रयान-3चांदइसरोविक्रम लैंडरप्रज्ञान रोवरपैट्रिक क्रिस्टीज़न्यूज एंकरchandrayaan-3moonisrovikram landerpragyan roverpatrick christiesnews anchor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





