
x
निवेश और रोजगार के नए अवसर
Delhi दिल्ली: भारत और ओमान के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने वाला व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA) आज से लागू हो गया है। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार यह समझौता व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर खोलने के साथ युवाओं के लिए भी लाभकारी साबित होगा।
समझौते के तहत ओमान की 98.08 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर शून्य शुल्क की सुविधा मिलेगी, जो लगभग 99.38 प्रतिशत व्यापार मूल्य को कवर करती है। इससे भारतीय निर्यात को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी और श्रम-प्रधान उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
CEPA के माध्यम से भारतीय पेशेवरों के लिए भी विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर खुलेंगे। साथ ही यह समझौता डेयरी और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है। विदेश मंत्रालय ने इसे भारत-ओमान आर्थिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है, जो दोनों देशों के बीच पारस्परिक लाभ और समृद्धि को बढ़ाएगा। इस समझौते को भारत की वैश्विक व्यापार रणनीति और आर्थिक साझेदारियों के विस्तार की दिशा में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।
Next Story





