
x
Delhi दिल्ली: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने 5 जून 2026 से भारत की आधिकारिक यात्रा की। यह यात्रा भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के निमंत्रण पर हुई। इस दौरान 6 जून को नई दिल्ली में दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई।
बैठक में भारत और नेपाल के बीच पूरे द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई। इसमें विकास सहयोग, संपर्क व्यवस्था, व्यापार और पारगमन, ऊर्जा क्षेत्र और लोगों के बीच आपसी संबंध जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे। दोनों नेताओं ने इन क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, बातचीत के दौरान क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया, जो दोनों देशों के साझा हितों से जुड़े हैं। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक संबंध गहरे हैं और इन्हें आगे और विस्तार देने की जरूरत है।
दोनों पक्षों ने विकास परियोजनाओं और कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में चल रहे प्रयासों की समीक्षा की। ऊर्जा सहयोग को भी महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में रेखांकित किया गया, जिसमें भविष्य में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति बनी। इसके साथ ही व्यापार और पारगमन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिससे दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को और गति मिल सके। लोगों के बीच संपर्क औ र सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी संबंधों की मजबूत नींव बताया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह वार्ता भारत-नेपाल साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Next Story





