
x
नई दिल्ली: भारतीय और मालदीव की सेना एक संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रही हैं। दोनों देशों के बीच यह संयुक्त सैन्य अभ्यास उत्तराखंड के अलमोड़ा जिले स्थित चौबटिया में शुरू किया गया है। इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद-रोधी अभियान में संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यो को अंजाम देना है। मालदीव का राष्ट्रीय रक्षा बल, भारत के साथ इस संयुक्त अभ्यास का हिस्सा बना है। उत्तराखंड के चौबटिया में यह संयुक्त अभ्यास 11 जून से 24 जून 2023 तक हो रहा है। संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम 'एक्स एकुवेरिन' है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का 12वां संस्करण है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 'मित्र' अर्थ वाला एकुवेरिन, भारत और मालदीव में वैकल्पिक रूप से आयोजित होने वाला एक द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास है।
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को इस विषय में आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल की एक पलटन जितनी क्षमता वाली टुकड़ी 14 दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास में भाग लेगी। इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के कहे अनुसार काउंटर इंसर्जेसी या आतंकवाद-रोधी अभियान में आपसी साझेदारी बढ़ाना और संयुक्त मानवीय सहायता व आपदा राहत कार्यो को अंजाम देना है। इसमें सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, सामरिक स्तर पर दोनों बलों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर ध्यान रहेगा।
इस अभ्यास का 11वां संस्करण दिसंबर 2021 में मालदीव में आयोजित किया गया था। दोनों देशों के बीच ये रक्षा सहयोग, संयुक्त अभ्यास करने से लेकर रक्षा प्रशिक्षण और उपकरण आवश्यकताओं के लिए मालदीव की सहायता करने तक फैला हुआ है। दोनों देशों के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और सैन्य सहयोग में बहुत नजदीकी और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। 'एक्स एक्यूवेरिन' दोनों देशों के बीच इन संबंधों को और मजबूत करने में मदद करेगा।
Tagsउत्तराखंडचौबटियाभारत-मालदीवसंयुक्त सैन्य अभ्यासएकुवेरिनUttarakhandChaubatiaIndia-Maldivesjoint military exerciseEkuverein
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





