भारत
सैन्य प्रशिक्षण पर काम करेंगे भारत-लेबनान, भारत में लेबनानी सशस्त्र बलों के अधिकारी
jantaserishta.com
5 July 2023 5:00 PM IST

x
नई दिल्ली: लेबनान के सशस्त्र बलों का एक प्रतिनिधिमंडल भारत में है। ब्रिगेडियर जनरल हुसैन बाज़्ज़ी के नेतृत्व में लेबनान सशस्त्र बलों का यह पांच सदस्यीय प्रशिक्षण प्रतिनिधिमंडल 8 जुलाई तक दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला के दौरे पर है।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक लेबनान के इस सशस्त्र बलों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी भारत यात्रा के दौरान, भारतीय नौसेना के मुख्य स्टाफ अधिकारी (प्रशिक्षण) रियर एडमिरल उपल कुंडू के साथ बातचीत की। इस बातचीत में प्रशिक्षण के क्षेत्र में भारत और लेबनान दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन और सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की गई।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि लेबनानी सशस्त्र बलों के प्रतिनिधिमंडल ने समुद्री प्रशिक्षण मुख्यालय (एचक्यूएसटी) का दौरा किया और रियर एडमिरल सुशील मेनन, फ्लैग ऑफिसर समुद्री प्रशिक्षण के साथ बातचीत की। ऑपरेशनल सी-ट्रेनिंग के विभिन्न पहलुओं पर व्यावसायिक बातचीत भी आयोजित की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान के विभिन्न प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का भी दौरा किया और भारतीय सेना के अत्याधुनिक प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और सिमुलेटर के बारे में प्रदर्शन का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल कोच्चि की यात्रा पूरी होने पर, नौसेना प्रशिक्षण के क्षेत्र में आपसी सहयोग के रास्ते तलाशने के लिए आईएनए एझिमाला के लिए रवाना हो रहा है।
Tagsसैन्य प्रशिक्षणभारत-लेबनानभारतलेबनानी सशस्त्र बलMilitary TrainingIndia-LebanonIndiaLebanese Armed Forces
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





