
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: कांग्रेस आज से कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) शुरू करने जा रही है. 3570 किलोमीटर की यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक जाएगी. पांच महीने की इस पदयात्रा का राहुल गांधी तमिलनाडु से बुधवार को आगाज करेंगे. यात्रा दो चरणों में होगी. पदयात्रा की शुरुआत से पहले बुधवार को राहुल गांधी श्रीपेरुमबुदुर में राजीव गांधी मेमोरियल पहुंचे. यहां उन्होंने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया. इसके बाद वे कन्याकुमारी पहुंचेंगे. यहां तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे. उद्घाटन समारोह के लिए तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री राहुल गांधी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपेंगे.
LIVE: Shri @RahulGandhi at prayer gathering in memory of Former Prime Minister Shri Rajiv Gandhi in Sriperumbudur. https://t.co/58rh9b5RvA
— Congress (@INCIndia) September 7, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





