भारत
भारत- जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास वीर गार्जियन-2023 12 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक रहेगा जारी
Deepa Sahu
7 Jan 2023 12:45 PM GMT
![भारत- जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास वीर गार्जियन-2023 12 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक रहेगा जारी भारत- जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास वीर गार्जियन-2023 12 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक रहेगा जारी](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/01/07/2403313-untitled-1-copy.webp)
x
भारत और जापान इस महीने की 12 तारीख से जापान के हयाकुरी सैन्य हवाई अड्डे पर भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स संयुक्त सैन्य अभ्यास वीर गार्जियन-2023 के लिए तैयार है। यह संयुक्त अभ्यास 26 जनवरी तक जारी रहेगा और इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच वायु रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है।
भारतीय दस्ते में चार सुखोई एम. के. आई., दो सी-17 और एक आई. एल. 78 लड़ाकू विमान शामिल होंगे। जापान की ओर से चार एफ.- टू और चार एफ.- 15 युद्धक विमान रहेंगे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि अभ्यास के उद्घाटन समारोह में दोनों वायु सेनाओं के बीच विभिन्न हवाई करतब होंगे। दोनों पक्षों के विशेषज्ञ विभिन्न अभियानों पर अपनी विशेषज्ञता को लेकर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। वीर गार्जियन से दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग बढ़ेगा और मित्रता सुदृढ़ होगी।
Next Story