भारत

भारत-इजरायल संबंधों में नई तेजी, उन्नत और संवेदनशील तकनीकों पर बढ़ेगा सहयोग : रूवेन अजार

jantaserishta.com
26 Feb 2026 9:31 AM IST
भारत-इजरायल संबंधों में नई तेजी, उन्नत और संवेदनशील तकनीकों पर बढ़ेगा सहयोग : रूवेन अजार
x
यरूशलम: भारत में इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा और भारत-इजरायल संबंधों पर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और प्रधानमंत्री के भाषण ने सभी को गहराई से प्रभावित किया।
अजार ने न्यूज़ एजेंसी से कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आतंकवाद के खिलाफ बिना किसी समझौते के सख्त लड़ाई की बात कही और स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद के लिए किसी भी प्रकार का बहाना स्वीकार्य नहीं है। राजदूत अजार ने दोनों देशों के रिश्तों के भविष्य पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि भारत और इजरायल अब अपने सहयोग को अधिक व्यापक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, खासकर संवेदनशील और उन्नत तकनीकों के क्षेत्र में।
उन्होंने कहा कि हाल में हुए समझौतों ने दोनों देशों को इस दिशा में काम करने का ठोस तंत्र प्रदान किया है। अब इन समझौतों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों देश उनके क्रियान्वयन के चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि इजरायल भारत को उन्नत सैन्य तकनीक देने के लिए तैयार है या नहीं, तो अजार ने साफ शब्दों में कहा कि यही दोनों देशों का उद्देश्य है और इसी कारण संबंधित समझौते किए गए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि भारत और इजरायल दोनों अपनी रक्षा क्षमताओं को स्वयं विकसित करते हैं और रक्षा एवं आक्रामक, दोनों तरह के समाधान तैयार करते हैं, तो इससे दोनों देश अधिक सुरक्षित और मजबूत बनेंगे। अजार ने बताया कि आत्मनिर्भर सुरक्षा क्षमता भविष्य की स्थिरता और सामरिक मजबूती की कुंजी है।
बता दें कि बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इजरायल के दो दिवसीय दौरे के दौरान संसद नेसेट को संबोधित किया। इसके साथ ही पीएम मोदी पहले ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री बन गए, जिन्होंने इजरायली संसद को संबोधित किया।
इजरायल की संसद नेसेट में अध्यक्ष महामहिम अमीर ओहाना ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। ओहाना ने पीएम मोदी को औपचारिक सम्मान प्रदान किया। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, विपक्ष के नेता यायर लापिड और अध्यक्ष ओहाना ने संसद को संबोधित किया। अपने संबोधन में सदस्यों ने भारत-इजरायल संबंधों के प्रति मजबूत समर्थन व्यक्त किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story