भारत

भारत कपड़ा और फैशन में तेजी से एक ग्लोबल लीडर के रूप में उभर रहा: पबित्रा मार्गेरिटा

jantaserishta.com
16 Oct 2025 11:45 AM IST
भारत कपड़ा और फैशन में तेजी से एक ग्लोबल लीडर के रूप में उभर रहा: पबित्रा मार्गेरिटा
x
मुंबई: विदेश और वस्त्र राज्य मंत्री, पबित्रा मार्गेरिटा के अनुसार, पारंपरिक कौशल और वैश्विक संवेदनशीलता का सम्मिश्रण भारतीय डिजाइन को आज दुनिया में सबसे रोमांचक डिजाइनों में से एक बना रहा है।
वस्त्र राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट), मुंबई में खारघर कैंपस में नई एकेडमिक बिल्डिंग I, II, III और मल्टी पर्पस हॉल का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा, "आज फैशन की दुनिया एक बदलाव के दौर से गुजर रही है। अब ध्यान सस्टेनेबिलिटी, एथिकल फैशन और स्लो डिजाइन की ओर बढ़ रहा है। प्राकृतिक रंगाई और हाथ से बुनाई से लेकर रिसाइकलिंग और जीरो-वेस्ट टेलरिंग तक भारत की वस्त्र विरासत को फिर से खोजने में एक नया गौरव है।"
राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने कहा, "निफ्ट मुंबई और निफ्ट दमन प्रतिदिन इनोवेशन और क्रिएटिविटी की इसी संस्कृति को विकसित करते हैं। स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल्ड फैकल्टी और जीवंत छात्र समुदाय के साथ, दोनों कैंपस देश के सबसे प्रतिष्ठित डिजाइन संस्थानों में से एक के रूप में उभरे हैं।"
वस्‍त्र मंत्रालय के अनुसार, यह आयोजन निफ्ट मुंबई के बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस्ड लर्निंग स्पेस के प्रति निरंतर प्रयास को दर्शाता है, जिससे भारत में एक प्रमुख फैशन संस्थान के रूप में इसकी प्रतिष्ठा बढ़ गई है। इन नई सुविधाओं में विशेष रूप से डिजाइन की गई कक्षाएं, कटिंग-एज लैब्स, एक मल्टीपर्पस वेन्यू और पांच सौ सीटों वाला एक ऑडिटोरियम शामिल है। 8,352.12 वर्ग मीटर में फैला यह एकेडमिक कॉम्प्लेक छात्रों और शिक्षकों के लिए एक प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करता है, जो रचनात्मकता और शैक्षणिक उपलब्धि को प्रोत्साहित करता है।
दीक्षांत समारोह में निफ्ट मुंबई के 312 और निफ्ट दमन के 29 छात्रों को उपाधियां प्रदान की गईं। इन स्नातकों को उनकी उपलब्धियों और क्रिएटिविटी के लिए सम्मानित किया गया। संस्थान ने उत्कृष्ट छात्रों को एक्स्ट्राऑर्डिनरी सर्विस अवॉर्ड, स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, बेस्ड एकेडमिक अवॉर्ड, बेस्ट एकेडमिक परफॉर्मेंस अवॉर्ड और मोस्ट इनोवेटिव एंड क्रिएटिव डिजाइन कलेक्शन अवॉर्ड आदि से सम्मानित किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story