भारत

भारत दुनिया भर में कर रहा अच्छा काम, इसलिए कुछ लोग हैं हताश: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

jantaserishta.com
28 Jan 2023 2:44 PM IST
भारत दुनिया भर में कर रहा अच्छा काम, इसलिए कुछ लोग हैं हताश: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर पिछले दिनों जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय में हंगामा हो चुका है। इस बीच इस मुद्दे पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का एक बयान आया है। आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि भारत दुनिया भर में अच्छा काम कर रहा है। इसलिए कुछ लोग हताश-निराश महसूस कर रहे हैं। उन्होंने ब्रिटिश अत्याचारों पर एक वृत्तचित्र क्यों नहीं बनाया? खान ने कहा, मुझे अपने कुछ लोगों के लिए खेद है, क्योंकि वे न्यायपालिका के फैसले पर एक वृत्तचित्र पर भरोसा करते हैं।
गौरतलब है कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर पिछले दिनों जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में भी हंगामा हो चुका है। दिल्ली पुलिस ने 2002 के गुजरात दंगों पर बने बीबीसी की विवादास्पद वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग की योजना बनाने को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय से भी 24 छात्रों को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story