भारत
संकट की घड़ी में भारत मदद को हमेशा तैयार: विदेश मंत्री एस. जयशंकर
jantaserishta.com
11 Jun 2023 2:38 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा, जब भी कोई संकट आता है तो भारत मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वाराणसी में जी-20 मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संकट के समय भारत पर भरोसा किया जा सकता है।
उन्होंने कहा, आपको याद होगा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाया गया था। ऑपरेशन कावेरी के जरिए सूडान में रहने वाले प्रवासियों को भी वापस लाया गया। देशवासियों को 90 उड़ानों के जरिए यूक्रेन से लाया गया था। नेपाल में भूकंप आया था तो वहीं म्यांमार में तूफान आया था।
भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत जी-20 मंत्रियों की बैठक 11 से 13 जून के बीच वाराणसी में हो रही है, जिसकी अध्यक्षता जयशंकर कर रहे हैं। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब विकासात्मक चुनौतियां बढ़ रही हैं, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था में आर्थिक मंदी आ रही है। चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनियाभर में आपूर्ति श्रृंखलाएं भी प्रभावित हुई हैं और यहां तक कि पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





