भारत
तुष्टिकरण के लिए हिंदुत्व का अपमान कर रहा है आईएनडीआईए: ज्योतिरादित्य सिंधिया
jantaserishta.com
4 Sept 2023 5:43 PM IST

x
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान के संदर्भ में बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा है कि नवगठित आईएनडीआईए के सनातन धर्म विरोधी विचार बाहर आ चुके हैं। ये तुष्टिकरण के लिए हिंदुत्व का अपमान करते हैं और हिंदू वोट के लिए कभी पूजा तो कभी धर्म पाठ का नाटक करते हैं। सिंधिया ने एक्स (पहले ट्विटर) कर लिखा, "नवगठित आईएनडीआईए के सनातन धर्म विरोधी विचार बाहर आ चुके हैं। तुष्टिकरण के लिए हिंदुत्व का अपमान करते हैं और हिंदू वोट के लिए कभी पूजा तो कभी धर्म पाठ का नाटक करते हैं।"
सिंधिया ने आगे कहा, "यह मत भूलिए कि हिंदुत्व के अंत का स्वप्न देखने वाले इतिहास में कई आक्रांताओं की नस्लों का अंत हो गया। अतः नफरत व विभाजनकारी राजनीति ना करें। भारत की पवित्र भूमि पर जन्म लिया हर धर्म, विचार, जीवनशैली ईश्वरीय व अजर अमर है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





