भारत
भारत आगे बढ़ गया है लेकिन कांग्रेसी आगे नहीं बढ़ेंगे: बीएल संतोष
jantaserishta.com
23 Jun 2023 10:46 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: अमेरिकी यात्रा के दौरान हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य स्वागत और सम्मान की बात करते हुए अब भाजपा ने इस पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर पलटवार शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट कर कहा है कि, क्राउन प्रिंस का दौरा, कुछ ज्ञापन, कुछ किराए के एलईडी ट्रक, कुछ महत्वहीन विरोध प्रदर्शन, एक साक्षात्कार, इन सभी प्रयासों के बाद, उदारवादी लॉबी और कांग्रेसी प्रवक्ताओं के पास शिकायत करने के लिए एक सवाल है। उनके लिए खेद है।
बीएल संतोष ने कहा कि भारत आगे बढ़ गया है, लेकिन ये लोग ( राहुल गांधी और कांग्रेसी नेता) कभी आगे नहीं बढ़ेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





