
x
क्षेत्रीय सुरक्षा और समुद्री मामलों में दोनों देशों की समझ बढ़ी
Delhi दिल्ली। ग्रीस के रक्षा मंत्री निकोलाओस-जॉर्जियोस डेंडियास भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व ग्रीस (हेलेनिक रिपब्लिक) के रक्षा मंत्री निकोलाओस-जॉर्जियोस डेंडियास ने सोमवार को द्विपक्षीय बातचीत की। इस दौरान दोनों रक्षा मंत्रियों ने ज्वाइंट डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों देशों द्वारा इस ज्वाइंट डिक्लेरेशन के आधार पर अगले पांच साल का रोडमैप तैयार किया जाएगा।
यह डिक्लेरेशन दोनों देशों के डिफेंस इंडस्ट्रियल सहयोग को भी मजबूती प्रदान करेगा। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि भारत व ग्रीस की रणनीतिक साझेदारी शांति, स्थिरता, स्वतंत्रता और आपसी सम्मान जैसे साझा मूल्यों पर टिकी है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बैठक में तय हुआ कि भारत की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल और ग्रीस की ‘एजेंडा-2030’ रक्षा सुधार योजना को जोड़ते हुए दोनों देश अपने-अपने स्वदेशी रक्षा उद्योग को और मजबूत करेंगे। इसी दिशा में भारत और ग्रीस के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए ज्वाइंट डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
दोनों रक्षा मंत्रियों ने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों पक्षों ने माना कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और रणनीतिक रिश्ते लगातार गहरे हो रहे हैं। साथ ही, 2026 के लिए द्विपक्षीय सैन्य सहयोग योजना का आदान-प्रदान भी किया गया, जिससे दोनों देशों की सेनाओं के बीच होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा तय होगी। समुद्री मामलों पर भी दोनों प्राचीन समुद्री राष्ट्रों के बीच अच्छी समझ दिखाई दी। ग्रीस ने घोषणा की कि वह गुरुग्राम स्थित इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर–इंडियन ओशन रीजन में अपना एक अंतरराष्ट्रीय संपर्क अधिकारी तैनात करेगा। इससे पहले ग्रीस के रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और मानेकशॉ सेंटर में त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
अपने दौरे के दौरान, ग्रीक प्रतिनिधिमंडल ने बेंगलुरु और नई दिल्ली में प्रमुख रक्षा और औद्योगिक संस्थानों का भी दौरा किया। ग्रीक प्रतिनिधिमंडल ने डिफेंस पीएसयू, रक्षा उद्योग और स्टार्ट-अप प्रतिनिधियों से बातचीत की। रक्षा मंत्रालय का मानना है कि यह यात्रा भारत और ग्रीस के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत और मित्रतापूर्ण रिश्तों की फिर से पुष्टि करती है। दूसरी ओर, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सऊदी अरब के रियाद में आयोजित वर्ल्ड डिफेंस शो-2026 में इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया। करीब 400 वर्ग मीटर में फैला यह पवेलियन भारत की स्वदेशी रक्षा ताकत, डिफेंस पीएसयू और उद्योगों के अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म तथा ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ की सोच को दर्शाता है।
Tagsभारत-ग्रीस रक्षा सहयोगज्वाइंट डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंटआत्मनिर्भर भारतएजेंडा-2030द्विपक्षीय सैन्य सहयोगरक्षा औद्योगिक साझेदारीइंडियन ओशन रीजनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





