भारत

पहली बार खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव

jantaserishta.com
5 March 2026 4:41 PM IST
पहली बार खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव
x
नई दिल्ली: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में शोक पुस्तिका (Condolence Book) पर हस्ताक्षर किए. उन्होंने यह हस्ताक्षर भारत सरकार की ओर से किया, जिसमें भारत ने हालिया घटना पर ईरान के प्रति अपनी संवेदना और एकजुटता व्यक्त की. साथ ही पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक संवेदना प्रकट की. ईरान इस्लामी गणराज्य के 86 वर्षीय पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई 1989 से देश पर शासन कर रहे थे.
अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई थी, एक ऐसी घटना जिसने पूरे पश्चिम एशिया को युद्ध के दलदल में धकेल दिया है. यह युद्ध श्रीलंका के तट तक भी पहुंच चुका है, जहां हिंद महासागर में अमेरिकी सबमरीन ने एक ईरानी युद्धपोत को टॉरपीडो से उड़ा दिया. अजरबैजान ने भी ईरान पर ड्रोन हमला करने का आरोप लगाया है. अजरबैजान ने ईरान पर अपने एक एयरपोर्ट को निशाना बनाने का आरोप लगाया है और जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null