भारत

अफ्रीकी देश को हथियारों के सप्लाई के लिए भारत एक अहम देश बनकर उभरा

Admin Delhi 1
3 Nov 2022 2:03 PM GMT
अफ्रीकी देश को हथियारों के सप्लाई के लिए भारत एक अहम देश बनकर उभरा
x

वर्ल्ड अफेयर्स: अफ्रीकी देशों की सामुद्रिक और वायु सुरक्षा व रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत एक अहम देश बनकर उभरा है। बीते वर्षों में वह इन देशों के लिए अहम रक्षा व सैन्य उत्पाद निर्यातक बना है। इनमें मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशल्स शामिल हैं, जिन्होंने 2017 से 2021 के दौरान भारत से सबसे ज्यादा रक्षा उत्पाद खरीदे। यह जानकारी इंडियन एक्जिम बैंक ने अपनी नई रिपोर्ट में दी है। इसमें भारत और दक्षिणी अफ्रीकी देशों के मजबूत होते आर्थिक संबंधों को विषय बनाया गया। भारत और अफ्रीकी देशों की बढ़ती साझेदारी पर सीआईआई व एक्जिम बैंक द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कॉन्क्लेव में यह रिपोर्ट जारी हुई। कॉन्क्लेव में विभिन्न सरकारी अधिकारी, उद्योगों के प्रतिनिधि और कारोबारी शामिल हुए। रिपोर्ट के अनुसार, भारत अफ्रीकी देशों की जरूरतों के अनुसार रक्षा सहयोग दे रहा है तो उनकी क्षमता बढ़ाने, प्रशिक्षण और मानवीय मदद में भी शामिल है। उपकरण व जहाजों के लिए भी सहयोग दिया जा रहा है। एजेंसी

भारत का विश्व में 23वां स्थान: हथियारों के निर्यात का डाटाबेस रखने वाले संस्थान स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार 2017 से 2021 की अवधि में भारत विश्व का 23वां सबसे बड़ा रक्षा निर्यातक बन चुका है।

Next Story