भारत ने UNHRC से रूस को बाहर करने के लिए नहीं किया वोट, अमेरिका का आया ये बयान

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. रूसी सैनिक लगातार यूक्रेन के अलग-अलग शहरों को निशाना बनाकर उसे तबाह कर रहे हैं. इस बीच संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ वोटिंग से दूर रहने के भारत के फैसले से अमेरिका नाराज है. एक अमेरिकी कांग्रेसी ने गुरुवार को कहा कि वह यूक्रेन पर रूस के आक्रमण पर संयुक्त राष्ट्र में मतदान से दूर रहने के भारत के फैसले से निराश है. पेंसिल्वेनिया के रिपब्लिकन कांग्रेसी ब्रायन फिट्जपैट्रिक ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि रूस पर अपने पैर खींचने वाले देशों को जवाबदेह ठहराना जरूरी है. बता दें कि रूस को मानवाधिकार परिषद से बाहर करने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में पास हो गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





