भारत

भारत ने 17 पाकिस्तानी नागरिकों को अटारी-वाघा बॉर्डर से वापस भेजा

jantaserishta.com
27 Jan 2023 6:44 PM IST
भारत ने 17 पाकिस्तानी नागरिकों को अटारी-वाघा बॉर्डर से वापस भेजा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने शुक्रवार को बताया कि भारत ने अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से 17 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेज दिया, जो भारत की जेल में कैद थे। बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने इस महीने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे समझौते के अनुरूप अपनी हिरासत में असैन्य कैदियों और मछुआरों की सूचियों का आदान-प्रदान किया था।
पाकिस्तान उच्चायोग ने एक ट्वीट करते हुए बताया कि पाकिस्तान के विदेश विभाग और भारतीय पक्ष के साथ घनिष्ठ समन्वय में, 17 पाकिस्तानी नागरिक जो भारत में कारावास के अधीन थे, उन्हें आज अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से वापस लाया गया। पाक उच्चायोग ने आगे कहा कि सजा पूरी कर चुके पाकिस्तानी कैदियों की शीघ्र वापसी के लिए हम अपने प्रयास जारी रखेंगे।
गौरतलब है कि 1 जनवरी को विदेश मंत्रालय ने बताया था कि भारत ने वर्तमान में भारतीय हिरासत में 339 पाकिस्तानी नागरिक कैदियों और 95 पाकिस्तानी मछुआरों की सूची साझा की है। इसी तरह पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में 51 नागरिक कैदियों और 654 मछुआरों की सूची साझा की है, जो भारतीय हैं या भारतीय माने जाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story