भारत
भारत की ओर से नेपाल को मदद जारी, दो सी-130 जे विमान 21.5 टन राहत सामग्री लेकर काठमांडू उतरे
jantaserishta.com
4 Sept 2026 9:25 AM IST

x
नई दिल्ली: नेपाल के लिए भारत की ओर से मानवीय सहायता जारी है। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए भारत ने दो और सी-130जे विमान राहत सामग्री के साथ भेजे हैं। इन विमानों के जरिए 21.5 टन राहत सामग्री नेपाल पहुंचाई गई है। गुरुवार रात राहत सामग्री विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री महाबीर पुन को सौंपी गई।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारत ने नेपाल के लिए अपनी मानवीय सहायता जारी रखते हुए दो और सी-130जे विमान राहत सामग्री के साथ भेजे हैं।
उन्होंने बताया कि इन विमानों के जरिए 21.5 टन राहत सामग्री नेपाल पहुंचाई गई है, जिसमें फोरेंसिक किट और चिकित्सा सामग्री भी शामिल है। राहत सामग्री विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री महाबीर पुन को सौंपी दी गई है।
जायसवाल ने कहा कि यह अतिरिक्त सहायता नेपाल में चल रहे राहत और बचाव कार्यों को और मजबूत करेगी तथा बाढ़ से प्रभावित लोगों और समुदायों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने एक बार फिर संकट की इस घड़ी में नेपाल के साथ अपनी एकजुटता दिखाते हुए राहत कार्यों में सहयोग जारी रखा है।
नेपाल के इस मुश्किल समय में भारत लगातार मदद का हाथ बढ़ाए हुए है। इससे पहले भी अलग-अलग तारीखों में भारत की ओर से पांच विमान नेपाल राहत सामग्री पहुंचा चुके हैं। इससे पहले बुधवार को नेपाल के लिए भारत का पांचवां राहत विमान काठमांडू उतरा था। यह विमान 11 सदस्यीय बचाव दल, विशेष बचाव उपकरणों और 5.5 टन जरूरी दवाइयों के साथ नेपाल भेजा गया था।
बुधवार तक नेपाल की मदद के लिए भारत ने 68 टन से अधिक राहत सामग्री और विशेष बचाव दल भेजा था। भेजी गई राहत सामग्री में कंबल, स्लीपिंग बैग, मजबूत तिरपाल, प्लास्टिक शीट और हाइजीन किट शामिल हैं। इसके अलावा जरूरी दवाइयां, खाद्य पैकेट, सोलर लैंप, पानी शुद्ध करने की गोलियां और पोर्टेबल जनरेटर भी भेजे गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





