भारत

भारत ने की रामनवमी हिंसा पर ओआईसी के बयान की निंदा

jantaserishta.com
5 April 2023 11:56 AM IST
भारत ने की रामनवमी हिंसा पर ओआईसी के बयान की निंदा
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) ने रामनवमी के दौरान देश में कुछ जगह हुई हिंसा को लेकर बयान जारी किया था, जिसकी भारत ने निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ए. अरिंदम बागची ने कहा, हम आज ओआईसी सचिवालय द्वारा भारत के संबंध में जारी किए गए बयान की कड़ी निंदा करते हैं। यह उनकी सांप्रदायिक मानसिकता और भारत विरोधी एजेंडे का एक और उदाहरण है। ओआईसी भारत विरोधी ताकतों को लगातार बढ़ावा देकर केवल अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है।
ओआईसी ने अपने बयान में 31 मार्च को बिहारशरीफ में हुई घटना का जिक्र करते हुए रामनवमी में जुलूसों के दौरान हुई हिंसा को मुस्लिमों पर संगठित हमला बताया था।
उन्होंने कहा, ओआईसी जनरल सचिवालय हिंसा और बर्बरता के ऐसे उत्तेजक कृत्यों की निंदा करता है, जो बढ़ते इस्लामोफोबिया और भारत में मुस्लिम समुदाय पर संगठित हमला है। ओआईसी जनरल सेकेट्रेरिएट भारतीय अधिकारियों से इस तरह के कृत्यों के लिए उकसाने वालों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और देश में मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा, अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करने का आह्वान करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story