
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत ने मंगलवार को इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के महासचिव के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के दौरे की कड़ी निंदा की और कहा कि देश के आंतरिक मामलों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ''हम ओआईसी महासचिव की पीओके की यात्रा और उनकी पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर पर उनकी टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। मैं दोहराता हूं कि जम्मू-कश्मीर से संबंधित मामलों में ओआईसी का कोई अधिकार नहीं है, जो भारत का अभिन्न और महत्वपूर्ण अंग है। ओआईसी और उसके महासचिव द्वारा भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप और दखल देने का कोई भी प्रयास पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
बागची ने आगे कहा कि ओआईसी पहले ही सांप्रदायिक, पक्षपातपूर्ण और मुद्दों पर तथ्यात्मक रूप से गलत ²ष्टिकोण अपनाकर अपनी विश्वसनीयता खो चुका है। इसके महासचिव दुर्भाग्य से पाकिस्तान का मुखपत्र बन गए है। हमें उम्मीद है कि वह भारत में, खासकर जम्मू-कश्मीर में सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के पाकिस्तान के नापाक एजेंडे को आगे बढ़ाने में भागीदार बनने से परहेज करेंगे।
ओआईसी के महासचिव हिसेन ब्राहिम ताहा ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 10 दिसंबर को पीओके का दौरा किया।
वह पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के निमंत्रण पर वहां गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





