भारत
हिंद महासागर में समुद्री डकैतों और आतंकवाद से निपटने के लिए भारत प्रतिबद्ध: पीएम मोदी
jantaserishta.com
19 March 2024 10:03 AM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत हिंद महासागर में जहाजों के परिवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और समुद्री डकैती व आतंकवाद से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सोमवार को अपहृत बुल्गारियाई जहाज एमवी रुएन के सफल बचाव अभियान चलाने के लिए भारतीय नौसेना के प्रति बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन राडेव के आभार की सराहना करते हुए यह बात कही।
पीएम मोदी ने एक्स पर अपने संदेश में कहा, "राष्ट्रपति आपके संदेश की हम सराहना करते हैं। हमें खुशी है कि सात बुल्गारियाई नागरिक सुरक्षित हैं और जल्द ही घर लौट जाएंगे। भारत हिंद महासागर में नाैवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और समुद्री डकैतों व आतंकवाद से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।"
जहाज 'रूएन' का पिछले साल दिसंबर में अरब सागर में समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया था। एक्स पर एक पोस्ट में, बुल्गारियाई राष्ट्रपति ने कहा, "अपहृत बुल्गेरियाई जहाज "रुएन" और सात बुल्गारियाई नागरिकों सहित उसके चालक दल को बचाने के लिए भारतीय नौसेना की बहादुरी भरी कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरा हार्दिक आभार।"
इससे पहले, बुल्गारिया की विदेश मंत्री मारिया गेब्रियल ने कहा था कि उन्होंने भारतीय नौसेना के ऑपरेशन पर बुल्गारिया में भारतीय राजदूत संजय राणा से बातचीत की और बुल्गारियाई नागरिकों को बचाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीनरेंद्र मोदीपीएम मोदीहिंद महासागरPrime Minister Narendra ModiNarendra ModiPM ModiIndian Ocean
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





